Post Views: 264
Newsalert9
कुशीनगर
पडरौना शहर के छावनी मुहल्ले में दूसरे समुदाय के अराजक तत्वों ने मां देवी की प्रतिमा पर पथराव किया, जिससे काफी देर सड़क जाम रही। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि भिस्वा लाला गाँव के देवी भक्त एक ट्रॉली से मां देवी की मूर्ति ले जा रहे थे,आरोप है कि तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में पथराव और हाथापाई की घटना देखी जा सकती है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और शांति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाबा की रिपोर्ट–










