Post Views: 207
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर में मूर्ति ले जाते समय मुस्लिम समुदाय के कुछ अराजक तत्वों द्वारा ,पथराव कर ,प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने मारपीट,के मामले में मुकदमा दर्जकर कर 10 आरोपी हिरासत में लिए गये हैं।शेष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।
एडिश्नल एसपी रितेश सिंह ने जानकारी दी है कि थाना क्षेत्र के बावली चौक से मूर्ति ले जाते समय छावनी के पास कुछ लोगों ने गाली गलौज, अभद्रता और मारपीट की।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
बाबा की रिपोर्ट–












