Post Views: 200
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा के अवसर पर 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, पुलिस प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली से पहले निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बाबा की रिपोर्ट —










