लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ी,,आईसीयू में भर्ती::

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट—-

पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शारदा सिन्हा को आईसीयू में रखा गया है, क्योंकि उनकी तबीयत शनिवार सुबह ज्यादा खराब हो गई थी।

शारदा सिन्हा को खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थीं, जिसको लेकर वह पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में इलाज करा रही हैं।

हाल ही में, उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था, जिसके बाद से शारदा सिन्हा काफी दुखी थी।

2018 मे मिला था पद्म विभूषण सम्मान—

बिहार के सुपौल जिले के हुलास में जन्मी शारदा सिन्हा लोकगीत और शास्त्रीय संगीत की मशहूर गायिका हैं। शारदा सिन्हा मुख्य तौर पर मैथिली और भोजपुरी गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ गाए हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

उम्मीद—

उम्मीद है कि शारदा सिन्हा जल्द से ठीक हो जाएंगी और अपने चाहने वालों के लिए फिर से अपनी आवाज में गीत गुनगुनाएंगी।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!