Post Views: 192
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट–
कुशीनगर जिले के छितौनी नगर पंचायत में, सीएम अर्बन फेलो संदीप मौर्य ने हाथ से बने उत्पादों का निर्माण करने वाली महिलाओं से मुलाकात की। ये महिलाएं अपने हुनर से बांस के टोकरी, झाड़ू और अन्य हस्तशिल्प वस्तुएं बनाती हैं। इसके अलावा, वे विशेष मछली भुजा जैसे खाद्यान्न भी तैयार करती हैं।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह और शक्ति रसोई जैसी योजनाओं के माध्यम से, इन महिलाओं के उत्पादों को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। सरकार की मंशा के अनुरूप सहयोग मिलने से, इन महिलाओं की कार्य कुशलता और हुनर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

बाबा की रिपोर्ट—-










