Newsalert9 (कुशीनगर )
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने खडडा थाने में जनप्रतिनिधि , व्यापार मंडल पदाधिकारियो , धर्मगुरूओं आयोजकों, प्रतिष्ठित नागरिकों, मूर्तिकारों और डीजे संचालक आदि के साथ बैठक की तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की।खडडा कस्बे में फोर्स के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया गया ।
सादे मे तैनात रहेगी पुलिस—
एसपी ने कहा कि त्यौहार के दौरान बाजार में भीड़ रहेगी, इसके लिए पार्किंग एवं सुगम यातायात की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि वाहन चोरी न हो पाए ।आभूषण सहित अन्य दुकानो के आसपास महिला व पुरूष पुलिस कर्मचारी सादे कपड़े में तैनात रहेंगे,ताकि बाजार आने वाली माता बहने बच्चिया सुरक्षित रहें।भीड़ मे गलत नियत से घुसने वाके सोहदों पर कड़ी नजर रहेगी । खरिदारो की आड़ महिला टप्पेबाजो को चिन्हित कर कार्यवाई होगी।मूर्ति निर्माण से स्थापित किए जाने एवं विसर्जन तक सब पुलिस के निगरानी में रहेगा,इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाइ गयी है ,सभी का मोबाइल नम्बर शेयर किया गया है। विसर्जन के समय अप्रिय घटना से बचने के लिए नदी व जल स्रोतों पर गोताखोर व नाव तैनात की जाएगी।कप्तान ने कहा कि त्योहारों में खलल डालने वालो को देवरिया जेल में रहना पड़ेगा। पुलिस को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।
एसपी को देवी की प्रतिमा व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीओ खडडा उमेश भट्ट,व्यापार मंडल पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल, संतोष जायसवाल, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,रामकृपाल कनौजिया, थानाध्यक्ष खडडा अनिल सिंह,दीवान गोवर्धन गौड़, मुंशी अमन कुमार सहित क्षेत्रीय गणमान्य व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट —–











