Newsalert9
बाबा की रिपोर्ट–
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दी है। गैंग के सदस्य ने कहा कि सांसद के सभी ठिकानों की जानकारी उनके भाई के पास है। पप्पू यादव ने इस मामले में डीआईजी, एसपी और विहार के डीजीपी से शिकायत की है।
सांसद पप्पू यादव ने लारेंस गैग को दी थी चुनौती ।।
कुछ दिन पहले उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी थी कि अगर कानून अनुमति दे तो इस तुच्छ को 24 घंटे में गैंग व उसके नेटवर्क सहित खत्म कर देंगे।
अब लारेंस से जुड़े लोगो ने सांसद को दी है रेस्ट इन पीस कर देने की धमकी।
अब गैंगस्टर के करीबी ने सोशल मीडिया पर कहा कि पप्पू यादव को टीआरपी कमाने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, वरना उन्हें रेस्ट इन पीस कर देंगे। झारखंड के जेल में बंद एक गैगेस्टर के करीबी मयंक सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी दी गयी है ,जो वायरल हो रहा है।
बाबा की रिपोर्ट—










