परिक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़, भाई का अपहरण,,कोर्ट के आदेश पर खडडा थाने में मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—-

महराजगंज के श्यामदेउरवा में कार सवार लोगों ने परिक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। भाई का अपहरण कर लिया गया और 22 सितंबर को वह घर लौटा।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि 30 अगस्त को उनका बेटा और बेटी परिक्षा देकर गोरखपुर से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर लड़की के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा गया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।

इसके बाद, 3 सितंबर को पीड़ित का बेटा खड्डा कस्बे में सामान खरीदने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परेशान होकर पिता ने खड्डा थाने में सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस तलाश कर रही थी, इसी बीच 22 सितंबर को लड़का घर पहुंच कर बताया कि उसको 3 सितंबर को बहाने से कार सवार अपहरण करके ले गए थे।

न्यायालय के आदेश पर खडडा थाने में भाष्कर सिंह, भागवत सिंह, रोहिणी सिंह निवासी मोहल्ला शिवनगर, नगर पालिका, महराजगंज और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर विवेचना की जा रही है।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!