बधाई को लेकर सेना के जवान और किन्नरों के बीच मारपीट,सिर फूटा ,,दोनो तरफ से लगे गंभीर आरोप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गॊपाल मे छुट्टी पर घर आए  सेना के जवान मिथिलेश जायसवाल का आरोप है कि किन्नरों ने बधाई के एवज में अनाप शनाप रकम व जेवर की मांग की ,असमर्थता जताने पर उनकी पत्नी के गले से सोने का हार व चैन छीन लिया और  भागने लगे तथा पत्थर चलाकर सिर फोड़ दिया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किन्नरों ने उनके बुजुर्ग माता-पिता को मारा-पीटा और नग्न होकर तांडव मचाया ।

दूसरी ओर, किन्नर मुस्कान का कहना है कि वे बधाई मांग रहे थे, लेकिन मिथिलेश और उनके परिवार के लोग उग्र हो गए और उन्हें लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। किन्नरों का यह भी आरोप है कि उन्हें अंगूठी सहित अन्य जेवर छीन लिया गया ।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे एस आइ शर्मा सिंह यादव ने बताया कि जांच की जा रही है ।

बाबा की रिपोर्ट—–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!