Post Views: 249
Newsalert9 (गोरखपुर)
अभिषेक की रिपोर्ट–
गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के बंगला पांडेय गांव में शुक्रवार को एक विवादित घटना घटी। केशव कसौधन के पुत्र पंकज कुमार अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की फसल काट रहे थे, तभी गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय उन्हें गालियां देते हुए फसल काटने से मना करने लगे।
विवाद बढ़ने पर बबलू पांडेय ने पिस्टल निकालकर पंकज कुमार को धमकाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और बबलू पांडेय को काबू में किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है।
गोरखपुर से अभिषेक की रिपोर्ट–










