वाल दिवस पर मानव सेवा संस्थान ने बच्चों को दिलाई शपथ, बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

मानव सेवा संस्थान गोरखपुर के द्वारा मानती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरा छपरा, फटकदौना में वाल दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह के दुषपरिणामों और बाल श्रम, यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुशवाहा, सत्ते गौतम ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। संस्थान के परियोजना समन्वयक शत्रुजीत शाही ने कहा कि बाल विवाह समाज में एक गंभीर समस्या है और इसके रोकथाम के लिए जन जागरूकता आवश्यक है।

छात्रों को दिलाइ गयी शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचारों पर प्रकाश डाला गया और उन्हें परिवार में और आसपास 18 वर्ष से कम उम्र में लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र में लड़के का विवाह न होने देने के लिए प्रेरित किया गया।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!