बाल दिवस पर सेना के जवानों ने की अनूठी पहल,, आयोजित की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—-

बाल दिवस के अवसर पर सेना के जवानों ने खडडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहरौना के जंगी टोला में ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया।अतिथियो ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।

बालक वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में सदानंद ने प्रथम, किस्मत ने द्वितीय और रोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उजाला ने प्रथम, गोल्डी चौहान ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान संजुला, द्वितीय स्थान रिया और तृतीय स्थान गोल्डी चौहान का रहा। वहीं 1500 मीटर की रेस में विकास यादव प्रथम स्थान, अशर्फी यादव द्वितीय स्थान पर रहे ।

आयोजक सेना कर्मी मंटू यादव, मनोज कुमार, मनीष यादव, फौजी अभिषेक चौहान, पन्ने लाल यादव और पुरुषोत्तम कुशवाहा आदि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर सरस्वती देवी महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र,संतोष जायसवाल, परमेश्वर जायसवाल, अजय जायसवाल, श्लोक जायसवाल, पन्ने लाल यादव, मिराज आलम, नागेंद्र चौधरी, सोनू दानिया, बबलू यादव, जितेंद्र यादव, यसवंत निषाद और आकाश मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!