कुशीनगर के खडडा नगर में देव दीपावली की धूम,,दीपों से जगमग हुआ मानसरोवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर के खडडा नगरपंचायत के पटेल नगर मोहल्ला स्थित आइपीएल चीनी मिल परिसर के मान सरोवर पोखरा पर देव दीपावली का आयोजन किया गया।इसमे  भव्य आरती की गयी, तथा पोखरे को दीपो से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

जगमगाता मानसरोवर पोखरा

इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय,विजय लक्ष्मी मिश्रा, डाक्टर निलेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, राजू तुलस्यान,जीएम एन पी सिंह, केन मैनेजर सुधीर कुमार,धीरज सिंह, रोहित श्रीवास्तव, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, राजेश्वर सिंह, पवन श्रीवास्तव और अरविंद रावत सहित कार्यक्रम समिति के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे ।

उपस्थित गणमान्य

बोले विधायक—–

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने देव दीपावली के अवसर पर अपने संबोधन में इस पर्व के महत्व और इसके पीछे की कथा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देव दीपावली एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो देवताओं की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार हमें अच्छाई और बुराई के बीच के अंतर को समझने की प्रेरणा देता है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!