भारत तिब्बत समन्वय संघ ने सांसद विजय दूबे को सौंपा ‘संसद संकल्प’ पत्र का ज्ञापन। सांसद ने ली संकल्प ।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9(कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

भारत तिब्बत समन्वय संघ की कुशीनगर कार्यकारिणी द्वारा संसद संकल्प पत्र का ज्ञापन कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे को उनके मठिया गाँव स्थित आवास पर सौंपा गया।

मानसरोवर मुक्ति हेतु संकल्प ली गयी ।

संघ ने आग्रह किया कि इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाए ताकि उन्हें याद दिलाया जा सके कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा चीन के साथ किए गए पंचशील समझौते की आड़ में भारत की 40 हजार वर्ग किमी भूभाग को चीन ने 1962 में हथिया लिया था ।

संघ द्वारा बताया गया कि 14 नवंबर 1962 को संसद के संयुक्त सदन में सांसदों ने संकल्प लिया था कि चीन के कब्जे से भारत की भूभाग को मुक्त करने के लिए एक-एक इंच जमीन को वापस लेने तक लड़ेंगे। इसी संकल्प को याद दिलाने के लिए सांसद दूबे को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ की क्षेत्रीय संयोजक डॉ सुनीता पांडेय द्वारा कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प दिलाया गया।

इस दौरान भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिला संयोजक विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दत्त शुक्ल , मंनोज शर्मा , सारस्वत शर्मा , डॉ सुनीता पांडेय,डाक्टर निलेश मिश्रा, श्रीमती मीनू जिंदल, निरेन पांडेय,संदीप श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!