**अधिवक्ता,, समाज का सजग प्रहरी है।
**समस्या का समाधान करना प्राथमिकता ।
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
खडडा तहसील सभागार में प्रभारी एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक हुई, जिसमें समन्वय स्थापित कर कार्य किए जाने पर जोर दिया गया। एसडीएम प्रिंस कुमार ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से ही फरियादियों को न्याय दिलाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। फरियादियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता का अहम रोल होता है। कोर्ट को सुचारु रूप से संचालित किए जाने पर अधिवक्ताओं का सहयोग जरूरी है। ऐसे में समन्वय स्थापित करके लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाना चाहिए।
बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील से संबंधित समस्याओं का जिक्र किया। कोर्ट के आदेश, परवाना रजिस्ट्रार कानूनगों के अमल दरामत से संबंधित व कर्मचारियों के व्यवहार समेत कई समस्याओं को रखा। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
बाबा की रिपोर्ट —










