मिशन शक्ति 5.0: कुशीनगर में “हक की बात जिलाधिकारी महोदय के साथ” कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

मिशन शक्ति 5.0 के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में “हक की बात जिलाधिकारी महोदय के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर ने इण्टरमीडिएट टॉपर्स और हाईस्कूल टॉपर्स को पुरस्कृत किया।

पुरस्कार विजेताओं की सूची

  • आकांक्षा गुप्ता को रू0 20000.00
  • तन्नू मिश्रा को रू0 5000.00
  • श्रेया कुशवाहा को रू0 5000.00
  • सलोनी जायसवाल को रू0 5000.00
  • आतिरा अली को रू0 5000.00
  • सुमैया को रू0 5000.00
  • अदिति शर्मा को रू0 5000.00
  • जेण्डर चैम्पिसन्स और खेलों, कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को रू0 2100 प्रति बालिका को देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर ने बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में 112, 1090, 1098 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी, कुशीनगर ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर ने विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करने और पूरी दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, कुशीनगर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, कुशीनगर, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) कुशीनगर, सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेन्टर, कुशीनगर के साथ-साथ जिला प्रोबेशन कार्यालय के अन्य कार्मिक एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी की सैकड़ों महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!