Post Views: 154
Newsalert9 (धनहा)
रविश कुमार
यूपी विहार के सीमावर्ती धनहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धनहा रतवल पुल चौक से एक बस से 17 किलो गांजा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि सुबह धनहा रतवल पुल चौक पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। तभी चौतरवा के तरफ से जय माता दी बस पहुंची। जिसकी तलाशी ली गई। तलाशी में बस में दो बैग मिले। जिसकी जांच पड़ताल की गई। जांच में बैग से 17 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कठार गांव निवासी मारकंडे पटेल और रेशमा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
रविश कुमार की रिपोर्ट —










