विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तिथियां निर्धारित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ऋषिकेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विकास खंड खड्डा में 21 दिसंबर को ग्रामीण मिनी स्टेडियम धरनी पट्टी में तथा विकास खंड नेबुआ नौरंगिया में 24 दिसंबर को होना सुनिश्चित है।

इस प्रतियोगिता में एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, भारोतोलन, फुटबॉल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, और बैडमिंटन के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन हेतु 9 बजे तक आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर आयोजन स्थल पर पहुंच जाना होगा।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!