चीनी मिल खडडा ने किया 6 जनवरी तक गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों को दी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा
चीनी मिल खडडा के यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि किसान हित में मुख्यालय प्रबंधतंत्र की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए पेराई सत्र 2024-25 का गन्ना मूल्य भुगतान दिनांक 6 जनवरी 2025 तक बैंक को 973.11 लाख रुपये भेज दिया गया है। साथ ही गन्ना विकास अंशदान भी 26.37 लाख रुपये संबंधित सोसाइटी को कर दिया गया है।
चीनी मिल द्वारा आज तक कुल 3294.67 लाख रुपये का भुगतान किया गया है और आगे भी समय से भुगतान किया जाएगा। साथ ही किसान भाइयों से अनुरोध है कि आप अपना समस्त गन्ना मिल में आपूर्ति करें, आपकी चीनी मिल 25000 क्विंटल क्रेसिंग क्षमता से चल रही है।
जिस किसान भाई के पास कुल पर्ची से गन्ना अधिक है, उनको जल्द ही कुल उत्पादन के सापेक्ष 85% हेतु अतिरिक्त बॉन्डिंग की सुविधा दी जाएगी, जिससे अपना समस्त गन्ना मिल में आपूर्ति हो सके और भविष्य में आपका बेसिक कोटा बढ़ सके, जिससे अगले वर्ष आपको पर्ची की कोई समस्या न हो।
चीनी मिल खडडा की इस पहल की सराहना की जा रही है और किसानों को यह राहत मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है। यह पहल किसानों के हित में है और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!