Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट–
सदर विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में रविवार को राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसमें दांत से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया गया। मरीजों को टूथपेस्ट और ब्रश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आश्रय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कैंप आयोजित हुआ, जिसमें 123 मरीजों के दांत से संबंधित परेशानियों को देखा गया और चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा कैंप में आए सभी मरीजों को टूथपेस्ट और टूथ ब्रश प्रदान किया गया। डॉक्टर विनीत कुमार निगम ने चिकित्सा कैंप में आए मरीजों से कहा कि अपने दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। रात में सोने से पहले और सुबह खाना खाने से पहले अपने दांतों की नियमित सफाई जरूर करें। दांत से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पतालों पर नियुक्त चिकित्सकों से सलाह और उपचार कराएं। इस दौरान डॉक्टर जितेंद्र चौधरी, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, रणजीत यादव, लैब टेक्नीशियन राजकुमार सिंह, एएनएम रीना भारती, नीलम चौहान, प्रिया पटेल, नीलम यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट –+










