तमकुहीराज नगरपंचायत की बैठक में 1446 लाख रूपये की कार्ययोजना स्वीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (तमकुहीराज)

पारसनाथ की रिपोर्ट —

नगर पंचायत तमकुहीराज के बोर्ड की बैठक भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक में 1446 लाख रुपये की परियोजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। जब कि आगामी सत्र के लिए 1300 लाख रुपये की बिभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव लिया गया। जिसे डीपीआर बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजने की सहमति दी गई।
बुधवार को नगर पंचायत तमकुहीराज के सभागार में अध्यक्ष जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सदस्यों ने अपने अपने वार्डो की समस्याओं को जोरशोर से उठाया। बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत 319.16 लाख, पं दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनान्तर्गत 400 लाख, आकांक्षी नगर योजनान्तर्गत 200 लाख, अंत्येष्टि स्थल योजनान्तर्गत 27 लाख, जल निकासी योजनान्तर्गत 200 लाख, पेयजल योजनान्तर्गत 100 लाख एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत 200 लाख रुपये के विभिन्न परियोजनाओं की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। वहीं आगामी सत्र के लिये मुख्यमंत्री नवसृजन योजना के तहत 500 लाख, आकांक्षी नगर योजना के तहत 200 लाख, पेयजल 100 लाख एवं मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय में तहत 500 लाख रुपये के परियोजना को डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिये भेजने पर विचार किया गया। इस दौरान ईओ उत्तम वर्मा, कुंदन पांडेय, सभासद विक्रांत यादव, मनोहर, सुधाकर यादव, असगर अली,उपेंद्र चौहान, रमेश गुप्ता, जैबुन्निसा, गुड्डी देवी, प्रिया कुमारी आदि मौजूद रहे।

कुशीनगर के तमकुहीराज से पारसनाथ की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!