लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित: शंशाक दुबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा

राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख  में इन्टरमीडिएट के छात्र छात्राओं के मांगलिक प्रस्थान पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख खडडा शंशाक दुबे ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित रुप से मिलती है तथा परिश्रम का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और उनके लिए परिश्रम करने की सलाह दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर निलेश मिश्र ने समाज की कुरीतियों से दूर रहते हुए समाज के लिए कुछ करने पर बल दिया।

बतौर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सफलता के कुछ आसान उपाय बताए।

इस दौरान बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र से प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने स्वागत किया तथा स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उसे निखारने की।

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष शैलेश उपाध्याय, राजेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य हाटा नागेश्वर पति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य झागां प्रमोद ओझा, प्रधानाचार्य सुर्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य रामू प्रसाद, प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य एवं महामंत्री गोविंद मिश्र, प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ गोरख राय, डॉ सुनिता पांडेय, सन्तोष तिवारी, रामानुज मिश्र, कुणाल राव, प्राचार्य दीपक मिश्र, प्राचार्य कुलदीप पांडेय, उमाशंकर जयसवाल सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद निधि से निर्मित कक्ष का लोकार्पण भी ब्लाक प्रमुख ने किया। आये हुए अतिथियों के प्रति आभार  राजीव कुमार मल्ल ने किया। संचालन संजय पाण्डेय ने किया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!