कुशीनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार,,भेजे गये जेल ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर पुलिस ने कसया थाना क्षेत्र के दो होटलों, पर्ल होटल और उत्सव मैरिज लान में छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर जिले के युवक शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. श्याम वर्मा, राधे राधे मैरिज हाल के सामने कस्बा सहजनवा गोरखपुर
  2. अर्पित सिंह, निवासी भैंसहा खास थाना कसया कुशीनगर
  3. अमित सिंह, निवासी बनियापार थाना मदनपुर जिला देवरिया
  4. धीरज मद्धेशिया, निवासी कस्बा हाटा वार्ड नंबर 21 थाना हाटा कुशीनगर
  5. राजन कुमार यादव, निवासी नरकटिया खुर्द थाना कसया
  6. अनिल, निवासी सबया थाना कसया

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार युवक और युवतियां देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं। इसका साक्ष्य पुलिस को मिला है। होटल में आने-जाने वालों का रिकार्ड वहां से बरामद रजिस्टर से पुलिस पता कर रही है। इसके अलावा होटल व लान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोपालगंज का रहने वाला होटल संचालक नवीन सिंह सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनसे पैसे लेता था। नवीन सिंह और हाटा कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर झांगा गांव निवासी सीपीएन राव छापेमारी के दौरान फरार हो गए। इनके ऊपर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों संगठित नेटवर्क संचालित करते हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!