शिक्षक दिवस के पुर्व संध्या पर राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली प्रमुख में सम्मान समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित समान समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण के अग्रदूत हैं और समाज के प्रहरी हैं जो अपने को जला कर प्रकाश देते हैं।

शिक्षक दिवस का महत्व और इतिहास

शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक और विद्वान थे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और उनके महत्व को बढ़ावा देना है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद किया

डॉ. त्रिपाठी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन  के योगदान को भी याद किया और कहा कि वह हम सभी के आदर्श हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंध संचालक राजीव कुमार मल्ल ने कहा कि शिक्षकों से समाज की काफी अपेक्षाएं हैं और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि माता के बाद शिक्षक ही बालकों के मन-मस्तिष्क में परिवर्तन कर सकता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके पूर्व आये हुए समस्त अतिथियों ने बच्चों के कक्षा कक्ष का भी निरीक्षण किया जिसे बच्चों ने अपने अपने अंदाज में सजाया और संवारा था।छात्रो ने गुरूजनो को सम्मानित करके आशिर्वाद भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे अध्यापक और कर्मचारी

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!