नगरपंचायत खडडा में होम्योपैथी अस्पताल खोलने की कवायद शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

नगरपंचायत खडडा में सरकारी होम्योपैथी अस्पताल खोलने को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मंगलवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी अशोक सिंह से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कस्बावासियों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को अस्पताल खोलने के लिए पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

तैयार की जाएगी विस्तृत योजना

अध्यक्ष प्रतिनिधि वर्मा ने कहा कि अस्पताल खोलने के लिए नगरपंचायत बोर्ड में प्रस्ताव कर भौतिक संसाधनों की व्यवस्था के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। जिसके बाद कस्बा में होम्योपैथी अस्पताल खोला जा सकेगा।

 दुर्गेश्वर वर्मा के इस पहल से कस्बावासियों को सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!