कुशीनगर की हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर के हनुमानगंज थाने की पुलि अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकप वाहन से 66 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

*पुलिस ने गिरफ्तार किया एक तस्कर*

पुलिस ने मौके से एक तस्कर संजय कुमार पुत्र सूरजभान निवासी अहमदपुर माजरा, थाना गभाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब की पेटियों को अंडे की खाली ट्रे के गत्तों से ढककर बिहार ले जाया जाता था, जहां ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

*पुलिस की कार्रवाई*

हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन और पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर वाहन संख्या HR 46 G 5930 को जब्त कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

*बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली टीम*

बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, एस आइ अरविंद कुमार, हे का अखिलेश यादव,सिपाही विकास यादव, अनुराग सिंह, संजय यादव और विक्रांत शुक्ला शामिल थे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!