Post Views: 416
Newsalert9 (कुशीनगर )
बाबा की रिपोर्ट —
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा (खडडा )में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद विजय दुबे और विधायक विवेकानंद पांडेय ने हिस्सा लिया।
*सांसद ने कहा*
सांसद विजय दुबे ने कहा कि स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच की ही देन है कि आज देश में स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार के अवधारण को धरातल पर साकार किया जा रहा है।
*विधायक ने कहा*
विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
*कार्यक्रम में हुए कई आयोजन*
कार्यक्रम में टीबी रोगियों को डाक्टर बीएन पांडेय, डाक्टर सुमित श्रीवास्तव, डाक्टर जितेन्द्र यादव आदि की ओर से पोषण की पोटली वितरण किया गया, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए, ब्लड डोनेशन के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, स्वास्थ्य कार्यकत्री और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोद भराइ कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम के साथ पौध रोपण किया गया ।













