Post Views: 240
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट
2017 बैच के आइपीएस केशव कुमार मिश्रा को कुशीनगर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
मूल रूप से विहार के दरभंगा के रहने वाले केशव कुमार अम्बेडकर नगर के एसपी थे।
निवर्तमान एस पी संतोष मिश्रा को लखनऊ डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
संतोष मिश्रा के कार्यकाल में पशु तस्करी व शराब तस्करी पर कड़ी कार्यवाई होती रही ,,लेकिन तस्करी का सिलसिला थमा नहीं।शराब व पशु तस्करी के आरोपी छुटभैया तस्कर , वाहन चालक ,खलासी,आदि पर तो कार्यवाई होती रही लेकिन मुख्य सरगना तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए।रह रह कर जघन्य हत्या से जनपद थर्राता रहा।जोर शोर से साइबर अपराध ,जाली नोट जैसे अपराध में हुई कार्यवाई के कुछ मामले न्यायालय में टिक नहीं पाए थे। मुठभेड़ में घायल आरोपियो का व्हील चेयर पर प्रर्दशन भी कारगर नहीं रहे। मुठभेड़ व इसके तरीके पर भी सवाल उठते रहे।










