स्वच्छता ही सेवा अभियान:छितौनी मे सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छितौनी के सफाइ मित्रों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया ।

Newsalert9

कुशीनगर

नगर पंचायत छितौनी कार्यालय में 1 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत छितौनी के समस्त सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रभारी चिकित्साधिकारी खडडा डॉ. पारसनाथ गुप्ता  द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य परिक्षण व दवा वितरण—

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव और दवा वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान सीएचओ मोहिनी, एपटोमैस्टीट सुहेल, लैब टेक्नीशियन रोहित कुमार, नगर पंचायत छितौनी के वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीएम अर्बन फेलो संदीप मौर्या, कम्प्यूटर आपरेटर प्रशांत मिश्र, दीपू निषाद, ज्योति निषाद, कार्यालय सहायक उपेंद्र उपाध्याय, मुकेश निषाद, सफाई नायक भानु प्रसाद, जितेंद्र यादव, रविन्द्र चौहान, अवनीश सिंह एवं सभी सफाई मित्र उपस्थित रहे।

यह आयोजन सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!