फिल्म अभिनेता गोविंदा को लगी गोली,अस्पताल मे भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

डेस्क

मुंबई में अपने ही रिवाल्वर से पैर में लग गयी थी गोली ।

हालत खतरे से बाहर —

मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता और शिव सेना (शिंदे गुट) नेता गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर से गोली निकाल दी है और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।

दुर्घटना की जानकारी—-

गोविंदा मुंबई में अपने घर पर रिवॉल्वर साफ़ कर रहे थे, तभी गोली पैर में लग गई। उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं, वह जयपुर में थीं लेकिन ख़बर सुनते ही वहाँ से रवाना हो गई हैं।

मैनेजर का बयान—

गोविंदा के मैनेजर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “वह अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कवर में रख रहे थे, उसी दौरान पैर पर गिर गया और गोली लग गई। डॉक्टरों ने पैर से गोली निकाल दी है और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं लेकिन अभी अस्पताल में ही हैं।”

स्वास्थ्य अपडेट ——

गोविंदा की स्थिति स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनके परिवार और प्रशंसकों को राहत मिली है कि दुर्घटना में उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!