मानस इंटर कालेज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

पकड़ी बाजार (देवरिया)

फतेहपुर के मानस इंटर मीडिएट कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

देवरिया जिले के पकड़ी बाजार क्षेत्र में स्थित मानस इंटर मीडिएट कॉलेज फतेहपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनायी गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार चंद ने कहा कि महात्मा गांधी समता, स्वतंत्रता और सर्वधर्म सम्भाव के पक्षधर थे, जबकि शास्त्री जी की राजनीति सद्भाव और भेदभाव रहित समाज की स्थापना पर केंद्रित थी।

उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार और दर्शन, शास्त्री जी की राजनीति आज भी प्रासंगिक हैं। प्रबंधक गौरीशंकर सिंह ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म सम्भाव के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया और हमें भी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गिरिश नरायण सिंह, अमर नाथ सिंह, सदा शिव सिंह, दिपेंद्र सिंह और विनय श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!