Post Views: 164
Newsalert9
डेस्क
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। पनियहवा-वाल्मीकिनगर के बीच मदनपुर जंगल में ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का इंसुलेटर टूट जाने से नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (05497) डेढ घंटे तक मदनपुर जंगल में खड़ी रही।
इस घटना से दोनों तरफ रेल यातायात बाधित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर डिवीजन के नरकटियागंज और वाराणसी डिवीजन से टावर वैगन को घटनास्थल पर भेजा। टावर वैगन के कर्मियों ने नया इंसुलेटर लगाकर तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त किया।

लगभग 09:40 बजे तक व्यवस्था ठीक होने के बाद परिचालन फिर से शुरू हुआ। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक रेल खंड पर परिचालन बाधित रहा।यात्रियो को परेशानी उठानी पड़ी ।
बाबा की रिपोर्ट










