मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की टूटी पटरी का मरम्मत दूसरे दिन भी जारी,, आवागमन ठप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय मरम्मत कार्य के प्रगति के लिए अभियंताओ के संपर्क में बने हुए हैं।

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खडडा क्षेत्र में गैनही ड्रेन के दबाव से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की 30 मीटर टूटी बायीं पटरी का मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन अभी तक पानी के बहाव को नियंत्रण नहीं किया जा सका है।

नहर के रास्ते पडरौना शहर और नेपाल के झूलनीपुर के बीच यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य में बोरी में मिट्टी भरकर डाली जा रही है ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके।

मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं तहसीलदार खडडा —

तहसीलदार खडडा महेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य विवरण–

  • मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की बायीं पटरी का 30 मीटर हिस्सा टूट गया।
  • मरम्मत कार्य जारी, लेकिन अभी तक पानी के बहाव को नियंत्रण नहीं किया जा सका।
  • पडरौना कस्बे और नेपाल के झूलनीपुर के बीच नहर के रास्ते यातायात बाधित।
  • यात्रा करने वाले लोगों को चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!