Post Views: 146
Newsalert9
गोरखपुर
गोरखपुर में स्थित आदिशक्ति मां भगवती के प्रतिनिधि स्वरूपा बुढ़िया माई के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र प्रतिपदा के अवसर पर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता से प्रदेशवासियों के कल्याण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में हुए सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण में शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बुढ़िया माई का मंदिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोक आस्था का बड़ा केंद्र है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर विकसित किया गया है।
गोरखपुर से अभिषेक की रिपोर्ट–










