Post Views: 133
Newsalert9
गोरखपुर
गोरखपुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना में सिपाही पंकज कुमार ने प्रतिष्ठित डाक्टर अनुज सरकारी के चेंबर में घुसकर हथौड़े से उनका सिर फोड़ दिया।
इस हमले का कारण गुरुवार को हुई धक्का-मुक्की का बदला लेना बताया जा रहा है, जो पैसे के लेन-देन को लेकर हुई थी। डाक्टर अनुज सरकारी संतकबीरनगर में तैनात सिपाही पंकज कुमार की पत्नी का इलाज कर रहे थे।
डाक्टर अनुज सरकारी खतरे से बाहर हैं । कैंट पुलिस ने सिपाही पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
डाक्टर निलेश ने की निन्दा—-
इस हमले की निंदा करते हुए खडडा के डाक्टर निलेश मिश्रा ने कहा कि यह हमला निंदनीय और अमानवीय है। डाक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।
बाबा की रिपोर्ट—-










