बाढ़ से प्रभावित शाहपुर नौकाटोला के परिवारों को मिला सरकारी राशन का सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

शाहपुर नौकाटोला में बाढ़ के पानी से तबाह हुए परिवारों के लिए राशन का वितरण किया गया। इस क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई घरों में पानी भर गया था, जिससे लोगों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना मुश्किल हो गया था।

इन परिस्थितियों में विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय के निर्देश  पर तहसील प्रशासन द्वारा 260 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन का वितरण किया गया, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। इस आयोजन विधायक खडडा प्रतिनिधि विकास तिवारी में क्षेत्रीय लेखपाल बृजनारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय, क्षेत्रीय लेखपाल बृजनरायन सिंह  ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक प्रतिनिधि विकास तिवारी ने कहा कि राशन वितरण बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहारा देने के लिए किया गया, ताकि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में अपने जीवन को पुनर्निर्माण कर सकें।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!