Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, वृद्धा तथा दिव्यांग पेंशन, ऑपरेशन कायाकल्प सहित विभिन्न विकासपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने दिए निर्देश ,खंड विकास अधिकारी कार्यालय का माहौल गरिमापूर्ण रखें—–
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासन की प्राथमिकता के अनुरुप कार्य करें और क्षेत्र में निरंतर लोगों से संवाद बनाए रखें। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रहने और कार्यालय को गरिमापूर्ण स्थिति में रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत विकास खंडवार मानव दिवस सृजन, 100 दिन के रोजगार प्राप्त करने वालों की संख्या की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गत तथा वर्तमान वित्तीय वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत निर्मित आवास, निर्माणाधीन आवास, अनारम्भ कार्य की भी समीक्षा की।
ऑपरेशन कायाकल्प, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, वृद्धा तथा दिव्यांग पेंशन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीआईओएस श्री रविंद्र, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडे, डीसी एनआरएलएम सहित समस्त खंड विकास अधिकारी ब्लॉकवार, एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट—–










