जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर ने दी जानकारी ।
Newsalert9
कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूल लखनऊ और सैनिक स्कूल गोरखपुर में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 22 दिसम्बर, 2024 को प्रदेश के 9 मण्डलों में किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बताया कि इसके लिए आवेदन पत्र 25 अक्टूबर 2024 तक www.upsainikschool.org पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले विद्यार्थी शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल लखनऊ और सैनिक स्कूल गोरखपुर सी०बी०एस०ई० नई दिल्ली से सम्बद्ध अंग्रेजी माध्यम के विशिष्ट आवासीय विद्यालय हैं।
प्रवेश कक्षा 6 और कक्षा 9 में होगा, जिसमें लखनऊ स्कूल में कक्षा 6 में केवल बालक और कक्षा 9 में बालक एवं बालिकाएं, जबकि गोरखपुर स्कूल में कक्षा 6 में केवल बालक एवं कक्षा 9 में बालक एवं बालिकाएं प्रवेश ले सकते हैं।
आवेदन करने के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.upsainikschool.orgपरपर लॉगिन कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बाबा की रिपोर्ट










