Post Views: 365
Newsalert9(गोरखपुर)
बाबा की रिपोर्ट—
गोरखपुर के कैपियरगंज इलाके के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। पुलिस जब रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई, तो आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में ट्रेनी दरोगा सचिन सिंह और सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पैडलेगंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
पुलिस ने आरोपी की मां कौशल्या देवी और उसकी बहनों प्रीति और प्रियंका को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ हमले के आरोपों में केस दर्ज किया जा रहा है।
बाबा की रिपोर्ट–










