खडडा क्षेत्र में गन्ना किसानों को झटका, अधिक वर्षा ,जल जमाव  से 1500 एकड़ से अधिक गन्ना सूखा। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—-

फसल सूखने से 18 प्रतिशत बुआइ क्षेत्र फल बढने का उत्साह ठंडा ।।

कुशीनगर के खडडा क्षेत्र में गन्ना किसानों को बड़ा झटका लगा है। अधिक वर्षा के कारण 1500 एकड़ से अधिक गन्ना सूख गया है। गन्ना विकास परिषद खड्डा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि खड्डा परिक्षेत्र में 18% गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा है, लेकिन फसल सूखना चिन्ता का विषय है।

किसानों ने बताइ पीड़ा —-

किसान उमेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र जाकर प्रशिक्षण लेकर सही तरीके से गन्ना बोया था परंतु सूख गया ।किसान अमन गुप्ता ने कहा कि  सबसे अधिक पानी सहने वाली गन्ना प्रजाति 9301 भी इस वर्ष सूख रही है। अवनिंदर गुप्ता ने कहा कि फसल सूखने से किसान परेशान हैं,बुआइ से लेकर मिल तक प्रति एकड़ 45 से 55 हजार रुपये लागत आ रही हैं ,ऐसे मे फसल खराब होने से किसानो की कमर टूट रही है।आद्या गुप्ता ,जोधन यादव,रामलखन जायसवाल,रवीश यादव,ध्रुव यादव,शिवपूजन जायसवाल

, निजामुद्दीन, रामआशीष यादव आदि ने सरकार से सर्वे कराकर सहायता दिलाने की मांग की है।

कृषि वैज्ञानिक ने दी सलाह—

कृषि वैज्ञानिक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अधिक वर्षा, जल निकास की व्यवस्था न होना, और फसलचक्र न अपनाने से गन्ना सूख रहा है। उन्होंने किसानों को गन्ना प्रजाति का चयन करने, हरी खाद का उपयोग करने, और भूमि व बीज का उपचार करने की सलाह दी।

चिंतित किसान

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!