Post Views: 233
Newsalert9 (कुशीनगर)
बबलू की रिपोर्ट—-
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहा खुर्द में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसआई पंकज कुमार और हेड कांस्टेबल अरविंद यादव ने ग्रामीणों से आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लक्ष्मी पूजा के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। बैठक में ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता, समाजसेवी बबलु कुशवाहा, अवधराज गोरख यादव, अमरजीत सुर्यनारायण, जितेंद्र पटेल, दिनेश सुजीत, कुंदन रामाशीष, दिनेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।










