खडडा क्षेत्र के सालिकपुर गाँव निवासी दो लोग,  जानवरों के शिकार के आरोप में गिरफ्तार,,अन्य की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर जनपद से सटे विहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के मदनपुर वनक्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शिकारी बिकाऊ चौहान और मनोज चौहान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खडडा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गाँव के रहने वाले हैं।

मदनपुर वनक्षेत्र के प्रभारी वनक्षेत्र अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि मदनपुर वनपाल राजेश रोशन के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने दो शिकारी तस्करों को गिरफ्तार किया है। वनकर्मियों ने उनके पास से सात महाजाल, एक भाला, 13 लाठी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।उनसे पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!