Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
उत्तराखंड,, के रामनगर शहर में एक नाबालिग किशोरी के संपर्क में आने के बाद 20 से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। किशोरी को नशे की लत है और शहर की गलियों में घूमती रहती है। इसके साथ संपर्क बनाने वाले शादीशुदा लोग भी शामिल हैं, जिनकी पत्नियों में भी एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत ने बताया कि पिछले छह महीने में 19 एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों की उम्र कम है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के संपर्क में आए नशेड़ियों की सेहत अचानक खराब हो गई। नशेड़ियों ने कमजोरी समेत कई अन्य समस्या की शिकायत मिली। इसके शिकायत के बाद वह जांच कराने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने शंका होने पर उनका एचआईवी टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबा की रिपोर्ट —










