Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पडरहवा गांव में दीपावली की रात 11वीं कक्षा की छात्रा प्रीति पांडे की संदिग्ध हाल में मौत हो गयी।
दीपावली की देर रात परिजन प्रीति को अचेता अवस्था में तुर्कहा सीएचसी लेकर पहुंचे ,और बताया कि शाम को वह खुशी खुशी दीपावली मनाई, परंतु रात्रि में तबियत खराब हो गया।परिक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे,,गले पर काला निशान दिखने पर ,डाक्टर ने मौत असमान्य मानते हुए ,खडडा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आकर शव को कब्जे में ले लिया ,प्रथम दृष्टया फंदे से लटकने का मामला प्रतीत होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव परिजनो को सौप दिया। उसका अंतिम संस्कार नारायणी तट पर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक कोई अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
चर्चा है कि प्रीति का परजनो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ ,और उसने गुस्से में आकर ,आत्मघाती कदम उठा लिया।।
बाबा की रिपोर्ट —










