किसान युनियन के नेता भी थे करदह गाँव निवासी मृतक रमाकांत तिवारी
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी कस्बे में शनिवार की रात्रि में पीआरडी (प्रान्तीय रक्षक दल)मे कार्यरत जवान रमाकांत तिवारी निवासी ग्राम करदह (तिवारी टोला) थाना खडडा ,अपने एक साथी के साथ ड्यूटी पर थे,इसी दरम्यान एक कस्बे का रहने वाला व्यक्ति जो नशा किए हुए था पहुँचा,और हंगामा करने लगा इसे देखकर रमाकांत तिवारी ने डांटा तो वह उलझ गया, साथी जवान दौड़ते हुए बगल में पुलिस चौकी पर सूचना देने गया, तभी हमलावर ने लोहे के पाइप से रमाकांत तिवारी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला।इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया है।मृतक के एक पुत्र हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हमलावर छितौनी कस्बे का ही बताया जा रहा है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मृतक रमाकांत तिवारी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक )के जिलाध्यक्ष भी थे।










