प्रभारी एसडीएम खडडा प्रिंस कुमार ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय,, धान क्रय केन्द्र आदि का औचक निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

प्रभारी उपजिलाधिकारी खडडा प्रिंस कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किए जाने से हड़कंप मचा रहा।इनके कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।

एसडीएम द्वारा सर्व प्रथम प्राथमिक विद्यालय बहेलिया का निरीक्षण किया गया, शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की संख्या, मिड डे मिल, एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अध्यापिका अनुपस्थित मिली, जिनसे स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही।

इसके बाद वे एफसीआई गोदाम खडडा पहुंचे और धान क्रय संबंधी जानकारी ली। 2 किसानों से 60 कुंतल धान की खरीद की गयी थी, अब तक 2912 क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है। एसडीएम ने धान खरीद के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश देते हुए किसानों को सभी अनुमन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।

इसी क्रम में एसडीएम ग्राम रूद्रापुर पहुंचे जहां काफी समय से चल रहे नाली विवाद को लोगों को समझाबुझाकर समाधान करा दिया,इससे लोगों को राहत मिल गयी।

प्रभारी एसडीएम के औचक निरीक्षण के चलते संबंधित विभाग में हड़कंप मचा रहा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!