Newsalert9(कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र खडडा में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य की उपस्थिति में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को विभिन्न उपकरण वितरित किए गए।

इन उपकरणों में 8 ट्राई साईकिल, 09 ह्वील चेयर, 01 सीपी चेयर, 10 रोलेटर, 2 ब्रेल किट, टीएल एम किट, 01 सुगम्य केन और 68 हियरिंग एड शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता आदि आयोजित किए गए।

इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा बलवन्त बहादुर प्र०, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान, जितेन्द्र कुशवाहा, मृत्युन्जय पांडे, भीम राव, विजय चौधरी, इंद्रजीत यादव, संजय राय, योगेन्द्र राम एवं अन्य स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट—










