कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मामला गरमाया,,सांसद ने उड़ान शुरू करने की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मामला एक बार फिर गरमाया है। सांसद विजय दूबे ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री को पत्र सौपकर हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू कराने की मांग की है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद पुर्व मंत्री आरपीएन सिंह एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि भी मौजूद रहे।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि हवाई अड्डे का निर्माण 2021 में पूरा हुआ था, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री जी ने किया था। कुछ दिनो तक उड़ान हुई ,परंतु इसे अचानक बंद कर दिया गया। इसके बाद न तो डोमेस्टिक उड़ान और न ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो पाई है।चुनाव के समय यह अहम मुद्दा बन गया था।तीनो सांसदों ने मंत्री से आग्रह किया है कि दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन कम से कम एक उड़ान इंडिगो एयरलाइंस से तुरंत शुरू कराई जाए।

सांसद विजय दूबे ने बताया कि हवाई अड्डे के निर्माण का उद्देश्य कुशीनगर बौद्ध सर्किट एरिया के पर्यटन विकास और दुनिया के सभी बौद्धिष्ट देशों को भारत से जोड़ना था। लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर स्टाफ मौजूद है, लेकिन राजस्व की क्षति हो रही है।

तीनो सांसदो ने मंत्री से आग्रह किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!