मार्ग दुर्घटना में दिवंगत ,युवक, के घर पहुंचे विधायक विवेकानन्द पांडेय, परिजनो को दी सांत्वना ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

खडडा विकास खण्ड के ग्राम सभा सिसवा गोपाल में विगत दिनों काशीनाथ कुशवाहा के पुत्र प्रदीप कुशवाहा के मार्ग दुर्घटना में मृत्यु की सूचना पर  विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने पीड़ित परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की तथा हर संभव मदद के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने प्रदीप कुशवाहा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैं प्रदीप कुशवाहा के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

इस दौरान संदीप श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, सुधीर दुबे, सुदामा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने प्रदीप कुशवाहा के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उनकी हर संभव मदद करेंगे और उच्चाधिकारियों से बातचीत करके उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान कराएंगे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!