Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
उत्तर प्रदेश सरकार ने एन०एफ०एस०ए० योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया है। यह वितरण कुशीनगर जनपद में 07 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 के मध्य किया जाएगा।
अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (17 किग्रा) गेहूँ व 18 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (2.30 किग्रा० गेहूँ व 2.70 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा, अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर, 2024 के सापेक्ष 03 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड रु 18/- प्रति किलोग्राम की दर से वितरण किया जाएगा ।
उचित दर विक्रेताओं द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्डधारकों में उक्त निर्धारित वितरण तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा, उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दुकान के सूचना पट्ट के अतिरिक्त अपने क्षेत्र / ग्राम के मुख्य स्थल यथा- पंचायत भवन आदि पर प्रदर्शित करें।
बाबा की रिपोर्ट—










